बिल्थरारोड- लूटकांड से डरे गैस एजेंसी मालिक, आनलाइन पेमेंट के बाद करेंगे होम डिलेवरी !

बिल्थरारोड – 21 दिन में दो गैस डिलेवरी वैन से हुई लूटकांड ने गैस एजेंसी संचालकों को डरा दिया है। पिछले दिनों  उभांव थाना के मालीपुर-बिल्थरारोड मार्ग पर महज  हुई लूटपाट के बाद अब गैस एजेंसी संचालक कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। 

ग्रामीण इलाकों से लेनदेन संबंधित कैश को सुरक्षित जमा करने को लेकर काफी भयभीत कर दिया है। एजेंसी संचालक अब अपराधिक वारदातों से बचने के लिए गैस की होम डिलेवरी की पूरी व्यवस्था को ही कैशलेस करने पर विचार कर रहे हैं।

कैश पेमेंट के स्थान पर आनलाइन पेमेंट के आप्शन को अपनाने की तैयारी की जा रही हैं। इसे लेकर रसोई गैस कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में गाजीपुर में गाजीपुर व बलिया के दो जनपद के दर्जनों गैस एजेंसी संचालकों की बैठक हुई और होम डिलेवरी को जाने वाले गैस वैन से सुरक्षित कैश जमा करने के लिए सुरक्षित तरीका अपनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक से लौटे लूटकांड के पीड़ित ओम गैस एजेंसी संचालक ओमप्रकाश सराफ ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने एटीएम स्वीप कार्ड मशीन, पेटीएम या अन्य आनलाइन पेमेंट के आप्शन को शत फीसदी अपनाने को आपराधिक घटना से बचने को जरुरी बताया। बता जानकारी के लिए बता दें कि 14 जून को बिल्थरारोड ओम गैस एजेंसी के डिलेवरीमैन से लूटेरों ने तमंचा दिखा कर उभांव थाना के तिरनई गांव के समीप 45 हजार 784 रुपये से भरा बैग लूट लिया था। वह 59 सिलेंडर की सप्लाई कर एजेंसी लौट रहा था।

जबकि महज 20 दिन पूर्व 24 मई को भी इसी थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव के समीप ही मां कालिका जी एचपी गैस एजेंसी भागलपुर की गाड़ी से 15 सिलेंडर लेकर डिलेवरी मैन प्रदीप शर्मा व खलासी ब्रजेश प्रजापति को भी लूटेरों ने दिनदहाड़े ही निशाना बनाया। मालीपुर की तरफ से गैस की डिलेवरी देकर जमुआंव के रास्ते वापस आने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गाड़ी रुकवाया और 10 हजार आठ सौ रुपये से भरा बैग छीनकर निकल भागे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago