बलिया में गंगा और सरयू नदियां उफान पर हैं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर उठ चुका है। सरयू नदी भी खतरे के बिंदु के करीब पहुंच चुकी है। इस कारण हालात भयावह है। बलिया के कई इलाकों में पानी घुस गया है।
महावीर घाट, निहोरा नगर में गायत्री मंदिर के आसपास के मोहल्लों में पानी भरा है। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिससे उन्हें अपने सामान को छतों या अन्य ऊंची जगहों पर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पशुओं के चारे को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।
गंगा नदी का वर्तमान जलस्तर 58.71 मीटर के आसपास दर्ज किया गया है। सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है और इसकी चपेट में आकर कई एकड़ कृषि योग्य भूमि खराब हो चुकी है। बैरिया तहसील के गोपालनगर टाड़ी, शिवाल मठिया, और बांसडीह तहसील के भोजपुरवा, टिकुलिया जैसे गांवों के सैकड़ों घर जलमग्न हो चुके हैं और हजारों एकड़ कृषि भूमि भी प्रभावित हुई है।
सरयू नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर खतरा बिन्दु 64.01 मीटर के सापेक्ष 63.71 मीटर दर्ज किया गया है, जो चिंता का विषय है। इस स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव कार्यों की जरूरत है ताकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा सके और आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…