Categories: बलिया

बलिया ने मनियर एसओ को किया लाइनहाजिर, वसूली के आरोप लगे थे

बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मनियर एसओ को लाइनहाजिर कर दिया है। उन्होंने मनियर थानाध्यक्ष रहे मंतोष सिंह को पुलिस लाइन और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक रत्नेश दूबे को मनियर का थाना प्रभारी नियुक्त किया है।

बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर मनियर एसओ को लेकर एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें उन पर वसूली के आरोप लगे थे। कच्ची शराब का अवैध कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने थनाध्यक्ष मंतोष सिंह पर अवैध कारोबार करते रहने के लिए हर महीना चार हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी मंतोष सिंह पर खनन, डग्गामार वाहनों, हरे पेड़ों की कटाई के एवज में वसूली का आरोप लगाया था।

मंतोष सिंह पर लोगों ने चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मेडिकल कराने के नाम पर भी वसूली करने का आरोप लगाया था। इन प्रकरणों को लेकर पूर्व विधायक और भाजपा नेता भगवान पाठक ने मुख्यमंत्री से एसओ की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मनियर के थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह पर रत्नेश कुमार दुबे नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago