Categories: बलिया

बलिया में गंगा-सरयू दोनों उफान पर, लोगों के घरों में घुसा पानी, हालात भयावह

बलिया में गंगा और सरयू नदियां उफान पर हैं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर उठ चुका है। सरयू नदी भी खतरे के बिंदु के करीब पहुंच चुकी है। इस कारण हालात भयावह है। बलिया के कई इलाकों में पानी घुस गया है।

महावीर घाट, निहोरा नगर में गायत्री मंदिर के आसपास के मोहल्लों में पानी भरा है। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिससे उन्हें अपने सामान को छतों या अन्य ऊंची जगहों पर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पशुओं के चारे को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

गंगा नदी का वर्तमान जलस्तर 58.71 मीटर के आसपास दर्ज किया गया है। सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है और इसकी चपेट में आकर कई एकड़ कृषि योग्य भूमि खराब हो चुकी है। बैरिया तहसील के गोपालनगर टाड़ी, शिवाल मठिया, और बांसडीह तहसील के भोजपुरवा, टिकुलिया जैसे गांवों के सैकड़ों घर जलमग्न हो चुके हैं और हजारों एकड़ कृषि भूमि भी प्रभावित हुई है।

सरयू नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर खतरा बिन्दु 64.01 मीटर के सापेक्ष 63.71 मीटर दर्ज किया गया है, जो चिंता का विषय है। इस स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव कार्यों की जरूरत है ताकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा सके और आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago