गाजीपुर। गंगा ने अपना रौद्र रूप अपना लिया है। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों पर मांग गंगा बह रही है। कठवा मोड़ अस्थायी पुल पर बाढ़ का पानी बहने से गाजीपुर-बलिया मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। बाइक सवार बाइक सहित तथा अन्य लोग नाव के सहारे पुल पार करने के बाद आगे के लिए रवाना हो रहे हैं। पानी के बीच से कोई वाहन सवार या पैदल आने-जाने वाले आवागमन न करें, इसके लिए पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। तटवर्ती इलाकों के नीचे के कई गांव में भी गंगा का प्रवेश हो चुका है। छोटी नदियां भी उफान पर है।
इससे जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के साथ ही तटवर्ती इलाकों के कई गांव में पानी प्रवेश कर गया। गाजीपुर-बलिया मार्ग पर स्थित कठवामोड़ अस्थायी पुल को ढकते हुए पतित पावनी बहने लगी। इससे पुल पर आवागमन ठप गया है। लहरों के बीच से कुछ पैदल और बाइक सवार निकलने लगे। नोनहरा थाना पुलिस के साथ ही यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना मौके पर पहुंचे। किसी खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस पुल के दोनों तरफ तैनात पुलिस आवागमन को रोक दिया। कुछ बाइक और पैदल आवागमन करने वाले नाव के सहारे पुल के इस पार से उस पार आते-
जाते रहे। रेवतीपुर, बीरउपुर, अठाहठा, हसनपुरा, नगदिलपुर होते हुए मां कामाख्या धाम जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी लगा गया है। इससे आवागमन ठप हो गया है। इसके साथ ही कई गांव में पानी घुस गये। रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मार्ग पर तैनात रहे और पानी के बीच आवागमन करने वालों को रोकते रहे। रेवतीपुर, रामपुर बीरउपुर ,नसीरपुर, उतरौली, रामपुर, परमानंदपुर , तिलवा, गोपालपुर, आदि गांव के के सिवान में बाढ़ के चलते सैकड़ों बीघा बाजरा, ज्वार, उर्द, परवल आदि की फसल बर्बाद होने कर कगार पर है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…