बलिया- नाबालिग को नशे की गोली खिलाकर गैंगरेप, पुलिस पर मामला छिपाने का आरोप

बलिया– महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार के सारे दावे फेल नज़र आ रहे हैं।  प्रदेश में  गैंगरेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताज़ा मामला जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है।

इस मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं । खबर के मुताबिक  पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज करने की बजाय नाबालिग को बहला-फुसला कर अगवा करने का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता के आरोपों के मुताबिक जब वह शौच करने जा रही थी, तभी उसे नशे की गोली खिलाकर अगवा किया गया। अगवा करने के बाद उसे बलिया ले जाया गया, जहां चार से पांच युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता के मुताबिक, यह घटना 7 जुलाई को हुई है। बलिया के बाद आरोपियों ने पीड़िता को दिल्ली ले गए और एक हफ्ते तक अपने पास रखा। फिर खुद आरोपियों की बहन ने दिल्ली से पीड़िता को उसके घर पहुंचा दिया।

पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों का नाम बताने पर भी पुलिस ने एफआईआर में गैंगरेप का मामला छुपाया। वहीं, गड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में उचित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बता दें की इससे पहले भी बलिया में एक नाबालिग लड़की के साथ चाकू की नोक पर गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago