Categories: बलिया

व्यापारी को ED का फर्जी समन भेज ठगी की कोशिश करने वाला गैंग गिरफ्तार, बलिया का है मास्टरमाइंड

बलिया। मुंबई के पेंट व्यवसायी को ईडी का फर्जी समन भेजकर 20 करोड़ की उगाही की कोशिश करने वाले बलिया निवासी युवक समेत 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने स्पेशल-26 मूवी से प्रेरित होकर गैंग बनाई। कई लोगों को रैकेट में शामिल किया। इसके बाद आरोपियों ने मुंबई के पेंट व्यवसाई हरदेव सिंह के नाम ईडी का फर्जी समन भेजा। निप्पान इंडिया पेंट्स के प्रेसिडेंट हरदेव ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

उन्होंने बताया कि  उनके सहयोगी को अखिलेश मिश्रा नाम के शख्स ने बताया कि जल्द ईडी इस मामले में केस दर्ज करेगी, जिससे बड़ी मुसीबत आ सकती है। आरोपी 9 से 14 नवंबर तक पीड़ित को परेशान करते रहे। 12 नवंबर को अखिलेश मिश्रा, उसका बेटा और दर्शन हरीश जोशी हरदेव सिंह ने मिले।

वहां पीड़ित को कहा गया कि आपकी करोड़ों की संपत्ति है और कुछ करोड़ में इस केस को सेटल कर लीजिए। इसके बाद आरोपियों ने मामले को रफदफा करने के लिए 20 करोड़ रुपए मांगे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह सरगना समेत रैकेट में शामिल नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें व्यवसायी की हैसियत पता थी।गिरफ्तार आरोपित अखिलेश मिश्रा, दर्शन हरीश जोशी, विनोद कुमार पटेल, धर्मेंद्र कुमार गिरी, नरेश महतो, असरार अली, विष्णु प्रसाद देवेंद्र कुमार व गजेंद्र उर्फ गुड्डू दिल्ली, मुंबई, बंगाल और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड अखिलेश मिश्रा बलिया का रहने वाला है, 10वीं पास है। इसने ही व्यवसायी को मैसेज भेजकर ईडी का डर दिखाया और 20 करोड़ की रकम मांगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago