Categories: बलिया

बलियाः अब रसड़ा, बांसडीह व बैरिया में स्थापित होंगे हेल्थ एटीएम

बलिया के लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुधारा गया है, वहीं ग्रामीण इलाकों में भी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे इसके लिए हेल्थ एटीएम लगाए जा रहे हैं।

बीते सितंबर माह में सिंकदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिले का पहला हेल्थ एटीएम लगाया जा चुका है। अब बैरिया, रसड़ा व बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

हेल्थ एटीएम एक मशीन होती है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए होती है। इस मशीन में लगभग 15 प्रकार की जांच कराने की सुविधा मिलेगी। इसमें 16 मिनट में जांच रिपोर्ट का प्रिंट निकलेगा और ईमेल पर भेजने के साथ सिस्टम में सुरक्षित सेव होगी।

इसमें वीडियो कंसल्टिंग के जरिए मरीज चिकित्सक से सलाह भी ले सकते हैं। जांच व परामर्श के लिए फीस निर्धारित होगी जो निजी संस्थानों से काफी कम होगी। मशीन के द्वारा मरीज ब्लड ग्लूकोज, डेंगू, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, टायफाइड, चिकुनगुनिया, एचआईवी, यूरिन टेस्ट, ईसीजी, कान व त्वचा सहित अन्य जांच करवा सकेंगे। साथ ही मरीजों का डेटा भी मशीन में रहेगा।

हेल्थ एटीएम के नोडल अधिकारी डॉक्टर अभिषेक मिश्रा का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम स्थापित होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलती है। इससे उन्हें भागदौड़ से निजात मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए हेल्थ एटीएम मील के पत्थर साबित होंगे। आने वाले समय में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ एटीएम लगाने की योजना है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago