Categories: बलिया

बलिया- 4 और 5 नवंबर को गड़हा महोत्सव, डिप्टी सीएम करेंगे शुभारंभ, भोजपुरी सितारे बिखेरेंगे जलवा

बलिया। यूपी-बिहार बार्डर भरौली गोलंबर पर गड़हा महोत्सव का भूमि पूजन विधि-विधान से हुआ। अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच की ओर से विशाल गड़हा महोत्सव 4 व 5 नवंबर को होगा। सकुशल संपन्न कराने के लिए राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर और पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में पूजन अर्चन किया।

भोजपुरी सितारे बिखेरेंगे जलवा – 4 नवंबर को कृषि मेला, स्वास्थ्य शिविर और गीत संगीत की प्रतियोगिता होगी। 5 नवंबर को मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें भोजपुरी सितारों का जमघट लगेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभिनेता और सांसद रवि किशन तथा दिनेश लाल यादव निरहुआ के अलावा आम्रपाली दूबे, शिल्पी राज, अनुपमा यादव, गोलू राजा, नीलम गिरी, मोहन राठौर, आलोक कुमार सहित दर्जनों गायक, अभिनेता, अभिनेत्री अपना जलवा बिखेरेंगे। इसे देखने के लिए बिहार यूपी के लाखों की भीड़ जुटेगी।

इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। इस बार राजनीतिक व सांस्कृतिक मंच अलग-अलग होगा। यह जानकारी पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने समाचार पत्र प्रतिनिधियों से आवास पर बातचीत करते हुए दी। तिवारी ने बताया कि इस बार का गड़हा महोत्सव भव्य होगा। इसका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे।

4 नवंबर को आएंगे ये नेता- मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, सांसद नीरज शेखर, वीरेंद्र सिंह मस्त, विधायक केतकी सिंह के साथ ही कई राजनीतिक हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंच के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, अभिनेता व गायक गोपाल राय ने बताया कि इस बार भोजपुरी जगत के कई दिग्गज महोत्सव में आ रहे हैं। शनिवार को मुख्य कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा जो देर रात तक चलेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago