Categories: बलिया

आज से आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन उत्सव का आयोजन, बलिया स्टेशन पर होगी विशेष सजावट

बलिया में 18 जुलाई से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन्स’ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव 23 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उत्सव के आयोजन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी मंडल के बलिया और चौरीचौरा स्टेशन का चयन किया गया है। आजादी की रेलगाड़ी की पृष्ठभूमि में लोग सेल्फी भी ले जाएंगे। इन दोनों स्टेशनों की फ्रीडम स्टेशन के रुप में ब्रांडिंग की जा रही है।

दोनों स्टेशनों की भव्य सजावट की जाएगी साथ ही डिजिटल स्क्रीन लगाए जाएगी। देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक के जरिए आजादी की कहानी सुनाई जाएगी। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में स्थानीय योगदान और सेनानियों के बारे में भी बताया जाएगा। लोगों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। स्टेशनों पर ऐतिहासिक तथ्यों को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

साथ ही इसके तहत 23 जुलाई को उत्सव के अंतिम दिन स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को अपनी कहानी साझा करने के लिए बुलाया जाएगा। ताकि आम लोग सेनानियों के जीवन को करीब से जान सकेंगे। देशप्रेम विषयक वीडियो फिल्म, देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक, लाइट एंड साउंड शो भी होगा। उत्सव के समापन समारोह दिल्ली में 23 जुलाई को होगा। इस दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव किसी एक स्वतंत्रता संग्राम स्टेशन का दौरा भी करेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago