Categories: बलिया

बलिया के इन 8 पिछड़े ब्लॉकों का होगा विकास, 468 गांवों की बदलेगी सूरत

बलिया जिले के आठ ब्लॉक के 468 गांवों को विकसित किया जाएगा। इन गांवों में शासन की सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा, साथ ही विकासकार्यों को गति दी जाएगी। शासन की ओर से विकासकार्यो में पिछड़े इन गांवों को संतृप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि पहले चयनित ब्लॉकों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए, इसके बाद इन ब्लॉकों में 6 योजनाओं का क्रियान्वित करने पर जोर रहेगा। जिन आठ ब्लॉकों का चयन किया गया है उनमें रसड़ा के 75 गांव, चिलकहर के 66 गांव, गड़वार के 63 गांव, सोहांव के 56 गांव, पंदह के 45 गांव,  मनियर के 47 गांव, बांसडीह के 58 गांव, हनुमानगंज के 58 गांव शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को नामित किया है। स्वास्थ्य और पोषण की सेवाएं लागू करने की जिम्मेदारी सीएमओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है। शिक्षा के लिए बीएसए और डीआईओएस को जिम्मेदारी मिली है। कृृषि संबंधित योजनाओं को लागू करने की जिम्मेदारी उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दी गई है।

वित्तीय सेवाओं के लिए एलडीएम को नामित है। कौशल विकास के लिए जिला समन्वयक और बेसिक इंफ्रास्टक्चर मजबूत करने के लिए परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता पीएमजेएसवाई, अधिशासी अभियंता जल निगम, एसडीओ दूरसंचार और डीपीआरओ को दी है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी की मानें तो नीति आयोग ने काउलागी समिति की रिपोर्ट में दिए गए संकेतकों और जनपद की आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर पिछड़े आठ ब्लॉकों का चयन किया है।

बलिया डीएसटीओ विजय शंकर का कहना है किआठ ब्लॉकों के सभी ग्राम पंचायत और मजरों को योजना से आच्छादित किया जाएगा। 31 मार्च 2020 तक के गांवों का स्तर को मानक माना गया है। काउलागी समिति द्वारा निर्धारित करीब 72 संकेतांकों के आधार पर कार्रवाई चल रही है। इन गांवों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

34 minutes ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago