बेलथरा रोड – जलजमाव से परेशान बिठुआं वासी, बीमारियां बढ़ने पर भी नहीं हो रहा समाधान

बलिया। सीयर ब्लॉक में जलजमाव की समस्या ने अब लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिठुआं ग्रामवासी पिछले डेढ़ साल से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे है। नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीण गंदा पानी को पार कर आने जाने को मजबूर है। गंदे पानी की वजह से बीमारियां भी फैल रही हैं। लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए पंचायत की मुखिया, राम मनोहर गांधी और अश्वनी गांधी से गुहार लगा चुके है। बावजूद किसी भी स्तर पर उन्हें राहत नहीं मिली है। जलजमाव के गंदे पानी के कारण मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं जिससे कि मलेरिया और डेंगू जैसे बीमारियां दावत दे रही हैं ऐसे में ग्रामीणों का जीवन मुश्किल से गुजर रहा है। जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी गांव की महिलाओं और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है।

अब बारिश के इस मौसम में बच्चों का स्कूल भी बाधित हो रहा है। साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों की दिनचर्या भी जलजमाव से बाधित हो रही है। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देशित किया है कि ग्रामपंचायतों, नगर पंचायत एवं नगर पालिका में जलजमाव की समस्या नहीं होनी चाहिए। लेकिन ग्राम के वार्ड नंबर 6 के निवासी बता रहे हैं कि वार्ड में अभी तक विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। विकास के नाम पर एक रुपय भी खर्च नहीं हुआ।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago