बलिया के रा’गिनी ह’त्या मा’मले में चार दो’षि’यों को उ’म्र’कै’द की स’जा

बलिया जिले के चर्चित रागिनी हत्याकांड में अपर सत्र और विशेष न्यायाधीश चंद्रभानु सिंह की अदालत ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई हैं। उम्रकैद के साथ ही इन चारों के ऊपर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस हत्याकांड के एक अन्य अभियुक्त का मामला अभी किशोर न्यायालय में चल रहा है।
गौरतलब है 8 अगस्त 2017 को रागिनी अपनी सगी बहन के साथ स्कूल पढ़ने जा रही थी। रास्ते में ही ग्राम प्रधान कृपाशंकर तिवारी के बेटे प्रिंस ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसको चाकुओं से गोदकर मार डाला था। बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बजहां गांव के जितेंद्र कुमार दुबे ने अपनी बेटी की इस हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

जितेंद्र कुमार की तहरीर के मुताबिक, 8 अगस्त 2017 को सुबह करीब 7 बजे उनकी पुत्री रागिनी (16) सलेमपुर स्थित संस्कार भारती विद्या मंदिर में पढ़ने जा रही थी। इस दौरान कृपाशंकर तिवारी, प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी, नीरज तिवारी, सोनू तिवारी और राजू यादव ने पीछा किया और चाकुओं से गोदकर उसकी जान ले ली।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अभियुक्त कृपाशंकर तिवारी, प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी, नीरज तिवारी, सोनू तिवारी को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया था। शुक्रवार को अदालत में पेश हुए इन अभियुक्तों को कोर्ट ने उम्रकैद के साथ 50-50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी। इस हत्याकांड के एक अन्य अभियुक्त राजू यादव के किशोर होने की वजह से उसका मामला अभी किशोर न्यायालय बोर्ड में अंडर ट्रायल है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago