Categories: बलिया

इथियोपिया में फंसे बलिया और आजमगढ़ के चार लोग, वीडियो जारी कर मांगी मदद

उत्तरप्रदेश के चार लोग अफ्रीकी महाद्वीप के देश इथियोपिया में फंस गए हैं, इनमें बलिया जिले का युवक भी शामिल हैं। चारों लोग इथियोपिया में नौकरी करने गए थे लेकिन अब उन्हें रोलिंग मशीन कंपनी ने बंधक बना लिया है। उनके पासपोर्ट छीन लिए गए हैं। भारतीय दूतावास से उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में इन लोगों ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद मांगी है।

जानकारी के मुताबिक बलिया जिले के ग्राम जनऊपुर निवासी धर्मेंद्र यादव, आजमगढ़ के गांव वेलकुडा निवासी संजय कुमार मिश्रा, गांव चंदाभारी निवासी राजबहादुर चौबे, गांव जूड़ा रामपुर निवासी संदीप सिंह 9 मार्च 2022 को गाजियाबाद की प्रीत मशीनरी रोलिंग मशीन के द्वारा इथियोपिया भेजे गए थे।

प्रीत रोलिंग मशीन ने ही चारों का वीजा बनवाया और कहा कि इथियोपिया में एक प्रोजेक्ट शुरु करना है। साथ ही तीन महीने बाद सभी को भारत वापस भेज दिया जाएगा। जिसके बाद कंपनी पर भरोसा कर चारों लोग इथियोपिया चले गए। जहां संजय मिश्रा इस कंपनी में बतौर रोलिंग फोरमैन और बाकी तीनों लोग फिटर पद पर तैनात हुए थे।

लेकिन कंपनी ने चारों को वेतन नहीं दिया। काम करने के बाद जब चारों भारत लौटने लगे तो कंपनी ने सबके पासपोर्ट छीन लिए। संजय ने बताया, अब सारे लोग एक कमरे में बंद हैं। उन्हें बाहर निकलने तक नहीं दिया जाता। दो वक्त का खाना मजदूरों की तरह दिया जाता है। वह इथियोपिया में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को फोन पर अपनी समस्या बता चुके हैं। ऐसे में इन लोगों ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago