Categories: बलिया

बलिया के फेफना में वृद्ध की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य अपराधी अब भी फरार

बलिया के फेफना औदी गांव में बीते सोमवार रात एक वृद्ध रामबिलास सिंह की निर्मम हत्या के मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पियरिया चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, हत्या का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या में संलिप्त आरोपी पियरिया चट्टी के आगे स्थित वी.आई.पी. ईंट भट्टा के पास मौजूद हैं और वहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को मौके से धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में सिन्धू सिंह, आदित्य सिंह उर्फ रिशू सिंह, रोशन सिंह और राजेश सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी रोशन सिंह के विरुद्ध पहले से खेजुरी थाने में जानलेवा हमला और विद्युत चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।

चारों आरोपियों को विधिक धाराओं में पाबंद करते हुए न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया है। वहीं, हत्या का मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवम कुमार वर्मा, इस्तखार अहमद, हेड कांस्टेबल रत्नाकर सिंह, प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह, सोनू कुमार, विश्वदीप सिंह, महिला कांस्टेबल सुनिता और मंजू आदि शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

41 minutes ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago