Categories: बलिया

बलिया पहुंची पूर्व PM चंद्रशेखर की मूर्ति, 22 लाख की लागत से बनी है 11 फुट ऊंची प्रतिमा

बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 11 फुट ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। 22 लाख की लागत से बनी कांस्य की इस मूर्ति को शहर के चंद्रशेखर पार्क में स्थापित किया जाएगा। इस प्रतिमा का अनावरण सीएम योगी आदित्यनाथ जुलाई तक कर सकते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर पार्क में करीब 5 साल पहले स्मारक बनकर तैयार हुआ। इसके काफी अच्छे से सजाया गया है। अब इसी पार्क में मूर्ति स्थापित की जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर तथा पौत्र एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू इसको लेकर लगातार प्रयासरत थे। बताया जाता है कि मूर्ति बनाने के लिए आजमगढ़ के मूर्तिकार को टेंडर दिया गया था। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार प्रतिमा बनकर ट्रक से बलिया पहुंच गयी।

इस मूर्ति को बनाने में करीब 15 करीगरों ने लगातार 5 महीने काम किया। बीएचयू से मूर्तिकला का कोर्स करने वाले शैलेन्द्र ने मूर्ति का मॉडल तैयार किया है। इसके बाद बाकी की टीम ने ढलाई और पॉलिश का काम पूरा किया। मूर्तिकार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पहले मूर्ति निर्माण की अनुमानित लागत करीब 15 लाख रुपए थी हालांकि, महंगाई बढ़ने के साथ लागत राशि में वृद्धि हुई।

मूर्ति को पार्क में लगाया जाएगा। जिसके लिए पार्क के सुंदरीकरण के साथ ही मार्बल और टाइल्स का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। अब केवल छत की सीलिंग और बिजली कनेक्शन का कार्य होना बचा है। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने बताया कि प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है। जुलाई में प्रतिमा का अनावरण उनके हाथों से होने की पूरी उम्मीद है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago