बलिया के पियरहीं में पुलिस पर हमला करने के मामले में 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें 18 के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तारी कर ली गई है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
बता दें कि मामला 9 जून का है, जहां पियरहीं गांव में सिकंदरपुर के हुसेनपुर से बारात आई। इस दौरान बारातियों और घरातियों के बीच में मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस बचाव करने गई। लेकिन मौके पर अराजक तत्वों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। घायल सिपाही के मेडिकल के आधार पर धारा बढ़ा दी गई हैं।
मामले में कुल मिलाकर 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस फोटो और वीडियो के आधार पर नामजदों व अज्ञातों की पहचान कर तलाश कर रही है। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द होगी।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…