पूर्व PM चन्द्रशेखर के गाँव का बंद अस्पताल कैंसर हॉस्पिटल के रूप में होगा तब्दील!

पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में निर्मित 150 बेड वाले विशाल अस्पताल को कैंसर अस्पताल के रुप में विकसित किया जाएगा। इसके जननायक चंद्रशेखर अस्पताल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट नाम दिया जाएगा। बता दें कि इब्राहिमपट्टी में करीब 30 एकड़ में अस्पताल के लिए विशाल भवन की नींव सन 1952 में डाली गई थी। उस समय समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने इसका विधिवत शिलान्यास किया था।

करोड़ों रुपये की लागत से करीब 150 बेड वाले विशाल अस्पताल का भवन ढाई दशक में बनकर तैयार हो गया। 1979-80 में इस भवन में अस्पताल का संचालन भी शुरु हुआ, लेकिन 6 महीने बाद ही यह अस्पताल बंद हो गया। तब से कई जनप्रतिनिधि आए और गए लेकिन अस्पताल चालू नहीं हुआ। अब सरकार ने अस्पताल की सुध ली है। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के प्रयास से प्रदेश सरकार ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। मऊ के चिकित्सक डा. संजय सिंह फिलहाल यहां की मेडिकल व्यवस्था को नया स्वरूप देने में लगे हैं।

पहले चरण में 40 बेड का हाईटेक कैंसर अस्पताल बनेगा, उसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा। इससे कैंसर के संभावित लक्षणों का पता कर शुरुआती चरण में ही जिले के लोगों का उपचार हो सकेगा। इसके अलावा जरुरतमंदों के चिकित्सकीय परीक्षण और इलाज के लिए अलग से चिकित्सक तैनात होंगे। एक नवंबर तक इस अस्पताल को चालू करने की तैयारी है।

इस अस्पताल के बनने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार का कहना है कि शासन से चिकित्सक व अन्य स्टाफ की डिमांड की गई है जिनके मिलने के बाद अस्पताल का संचालन किया जाएगा। इसके लिए पहले ही प्रस्ताव भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago