Categories: बलिया

अवलेश सिंह के नेतृत्व में जदयू कार्यालय पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर अवलेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जब राजनीति में सूचिता का अभाव हो गया है ऐसे में चंद्रशेखर जी की कमी खल रही है। चंद्रशेखर जी देश की हर ज्वलंत समस्याओं बेबाक राय रखते थे। उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दों पर देशहित में जो भी महसूस किया उसे बिना फायदा नुकसान के बताने का कार्य किया। कार्यक्रम में उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर हरिशंकर पटेल कार्यालय प्रभारी, अमर सिंह कटियार प्रदेश कोषाध्यक्ष, डॉ जितेंद्र सिंह एच एन सिंह, संदीप वर्मा, विशाल सिंह रामकिशोर वर्मा, विजयशंकर यादव, संजय यादव, रामेश्वर पांडेय, राधेश्याम, अवधेश तिवारी, परशुराम सिंह, श्याम सुंदर चौहान, दयाशंकर, लल्लन सिंह, विनोद आदि मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago