बलिया। उत्तरप्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस भी हर पैतरा अपना रही है। उत्तरप्रदेश कांग्रेस में लगातार नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में बलिया कांग्रेस से पूर्व जिला अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। हालपुर गांव निवासी राघवेंद्र सिंह फिलहाल प्रदेश सचिव के पद पर थे। और अब उन्हें महासचिव बना दिया है। रावेंद्र प्रताव सिंह ने एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी हाईकमान को धन्यवाद दिया। और जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का भरोसा भी जताया है।
बता दें राघवेंद्र प्रताप एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और बलिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था। वहीं राघवेंद्र सिंह ने कहा की कांग्रेस लगातार प्रदेश में संगठन मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार का पतन आगामी चुनाव में तय है। प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी। राघवेन्द्र के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, दिग्विजय सिंह, सचितानन्द तिवारी, उमाशंकर पाठक, बृजेश सिंह, अशोक पाठक, चून्नू चौबे, मुखिया पांडे, सोनम बिंद, विद्याशंकर पांडे आदि ने बधाई दी है।रावेंद्र सिंह ने आगे कहा कि पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह पार्टी को कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे। और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…
बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…