बलिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर ह’त्या

बलिया। बड़ी खबर  बैरिया  से हैं जहां पर बुलेट सवार बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य को गोलियों से दाग दिया। उनकी मौके पर ही मौ त हो गई। घटना एनएच 31 पर स्थित देवराज ब्रम्ह मोड व चिरैयामोड़ के बीच हुई। जहां पर बुलेट सवार बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह (35) की गोली मारकर ह त्या कर दी। वाहन में सवार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमृतेश सिंह ऊर्फ सब्बल सिंह हमले में बाल बाल बचे।

की हत्या कर दी, जबकि वाहन में सवार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बाल-बाल बच गये। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बैरिया निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह (35) पुत्र जयमंगल सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमृतेश सिंह उर्फ सब्बल सिंह बुधवार को सोनबरसा गांव से लौट रहे थे। जैसे ही दोनों देवराज ब्रम्ह मोड व चिरैयामोड़ के बीच जौहर गैराज के पास पहुंचे थे, तभी बुलेट सवार बदमाशों ने इनकी क्रेटा कार गोलियों की बारिश शुरु कर दी।

गोली लगने से बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। जबकि सब्बल सिंह बाल-बाल बच गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago