बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न होने के बाद अब पार्टियों का फोकस ब्लॉक प्रमुख के चुनाव पर है। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए नामांकन 8 जुलाई को होगा और 10 तो मतदान होगा। सपा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी पहले ही मैदान में उतार चुकी है। अब भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक बलिया के गडवार से अनारक्षित सीट से अतुल प्रताप सिंह, नगरा अनुसूचित जाति महिला सीट से अंजू पासवान पत्नी अभय नारायण, नवानगर अन्य पिछड़ा वर्ग सीट पर केशव प्रसाद चौधरी को उतारा गया है।
वहीं बेरूआरबारी अनारक्षित सीट पर चंद्रभूषण सिंह, बैरिया की महिला सीट से मधु सिंह पत्नी राकेश सिंह, बेलहरी अनारक्षित से आदर्श प्रताप सिंह, बांसडीह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट से मंजू मौर्य पत्नी सुनील मौर्य, मनियर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट से सपना सोनी पत्नी गोपाल प्रसाद, मुरली छपरा अनारक्षित सीट से कन्हैया सिंह, रेवती अन्य पिछड़ा वर्ग से रमावती देवी पत्नी प्रभुनाथ प्रसाद, सीयर अनारक्षित सीट से अर्चना सिंह पत्नी आनंद सिंह, सोहांव अनारक्षित से उमेश प्रताप सिंह, हनुमानगंज अनुसूचित जनजाति महिला सीट से उषा देवी पत्नी श्यामजी को मैदान में उतारा गया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…