Categories: देश

महाधिवेशन के मंच से सोनिया गांधी का नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला

कांग्रेस की पूर्व मुखिया सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि चार सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कांग्रेस को तबाह किया है। पीएम और उनके लोगों ने इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। सरकार सत्ता के नशे में चूर है। ऐसे में साम, दाम, दंड-भेद का खुला खेल चल रहा है। मगर कांग्रेस पार्टी सरकार के झूठे और खोखले वादों और दावों को उजागर करने के काम में जुटी हुई है। ये बातें शनिवार (17 मार्च) को कांग्रेस की पूर्व सर्वेसर्वा ने कहीं। वह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में पार्टी के 86वें महाधिवेशन को संबोधित कर रही थीं। सोनिया ने आगे कहा, “हमें मिल-जुलकर काम करना चाहिए। यह निजी अहम और आकाक्षाओं का वक्त नहीं है। यह देखना चाहिए कि पार्टी के लिए हम क्या कर सकते हैं। पार्टी को और मजबूत करने पर जोर देना होगा। पार्टी की जीत देश की जीत होगी। कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक आगे की सोच है। एक आंदोलन रही है।”

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने कहा, “मोदी सरकार ने पिछले चार सालों में कांग्रेस को तबाह करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। अंहकारी और सत्ता के नशे में मदमस्त सरकार ने साम, दाम, दंड-भेद का खुला खेल चला रखा है। सरकार के तानाशाही तौर-तरीके, संविधान की उपेक्षा, सांसद का अनादर, विपक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमे लगाना और मीडिया को सताना जैसे षडयंत्र का पर्दाफाश करने का काम कांग्रेस कर रही है।”

“पीएम के फर्जी दावों का हम सबूतों संग खुलासा कर रहे हैं। लोग समझ रहे हैं कि मोदी के जुमले-वादे सिर्फ ड्रामेबाजी और वोट-कुर्सी हथियाने की चाल थी। जहां कांग्रेस की सरकार नहीं हैं, वहां हमारे कार्यकर्ता सरकार से संघर्ष कर रहे हैं। हम हर संघर्ष करेंगे। हर कुर्बानी देंगे और पार्टी को हर बुलंदी की ओर लेकर जाएंगे।” भाषण खत्म होने के बाद उनके बेटे राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद समेत अन्य सम्मानित जन और समर्थक खड़े होकर तालियां बजाने लगे थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago