CM योगी के सामने बोले बलिया के पूर्व विधायक, थाने और तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं’

बलिया : यूपी के थाने और तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। थानों का हाल ये है कि यहां एफआईआर बिना पैसे के नहीं लिखी जाती। ये किसी विपक्षी पार्टी के नेता के आरोप नहीं बल्कि बीजेपी के अपने फायरब्रांड नेता एवं पार्टी कार्यसमिति के सदस्य राम इक़बाल सिंह का बयान है।

सूबे की ख़राब व्यवस्था की पोल खोलने वाला ये बयान बीजेपी नेता ने किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक में खुले मंच पर दिया है। दिलचस्प बात तो ये है कि बीजेपी नेता ने जब ये बात कही उस वक्त मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे।

राम इक़बाल सिंह ने कहा कि ये पार्टी का भीतरी मंच है। अगर यहां सच नहीं बोल पाएंगे तो कहीं नहीं बोल पाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी से भी मालूम कर लीजिए कि थाने और तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। ये नौकरशाही के हवाले कर दिए गए हैं, जहां रिश्वत का बोलबाला है।

बीजेपी नेता ने कहा कि थानों में भले ही कुछ माननीय लोगों का काम हो जाए लेकिन यहां पार्टी के कार्यकर्ता तो जाने तक से डरते हैं। मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता थाने नहीं जाते। थानों का ये हाल है कि पुलिस पिटने और पीटने वाले दोनों से ही पैसे ले रही है।
इस दौरान किसानों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ धोखा हुआ है।

बीजेपी नेता ने कार्यसमिति की बैठक में जब ये बातें कहीं तो वहां तालियां गूंज उठीं। कार्यकर्ताओं को राम इक़बाल सिंह का ये बेबाक और निडर अंदाज़ बेहद पसंद आया। हालांकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को राम इक़बाल का अंदाज़ पसंद नहीं आया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए कहा कि आप ऐसी बातों पर ताली बजा रहे हैं। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने ताली बजानी बंद कर दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago