बलिया – 20 साल 9 महीने की उम्र में बनें प्रधान, लटकी कारवाई की तलवार !

बलिया। जिले के नवानगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवनगर में नितीश कुमार 21 वर्ष के बजाय 20 वर्ष 9 माह में ही प्रधान बन गए।  नितीश पर आरोप है कि उम्र में कूटरचना कर प्रमाणपत्रों को छिपाकर नामांकन किया, और चुनाव लड़ा। चुनाव भी जीत लिया।

शैक्षिक प्रमाणपत्रों में आयु 20 वर्ष 9 माह
नवानगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवनगर के निवासी निकटतम प्रतिद्वंदी कन्हैया पुत्र श्याम विजय ने जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने कहा कि प्रधान नितीश कुमार ने फर्जी उम्र प्रमाणपत्र के आधार पर चुनाव लड़ा और जीता।
कन्हैया ने कहा है कि निर्वाचित प्रधान नीतीश की आयु 21 वर्ष है और वह पांचवीं पास का शपथ पत्र दाखिल किए हैं। उसके मुताबिक नामांकन के समय नवनिर्वाचित प्रधान की आयु 20 वर्ष 9 माह ही है। स्कूल के प्रमाण पत्र में नीतीश की जन्मतिथि 20 जुलाई 2000 अंकित है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि नामांकन दाखिल करने का बाद साक्ष्य समेत इसकी आपत्ति रिटर्निंग ऑफिसर से की गई थी लेकिन वे शपथ पत्र का हवाला देकर टाल दिए। इस बाबत जिलाधिकारी बलिया व मुख्य निर्वाचन आयुक्त से दो बार शिकायत की जा चुकी है फिर भी किसी ने संज्ञान नहीं लिया।
स्कूल में कम लिखाई उम्र
आरोपों पर नवानगर गांव के युवा प्रधान नितीश कुमार ने बलिया खबर को बताया कि उनके पिता ने स्कूल में दाखिला कराने के दौरान उम्र कम लिखवा दी थी। लेकिन वोटर कार्ड में उनकी उम्र नियमानुसार है। मैंने करेक्शन करने के लिए बोर्ड में अप्लाई किया है जिसकी रिसीविंग भी मेरे पास है।
उन्होंने कहा कि मेरी जन्म तिथि पैन कार्ड से लेकर परिवार रजिस्टर तक सब जगह सही है चुकी मेरी जन्म तिथि दसवी में गलत लिख गई थी तो मैंने करेक्शन करने के लिए बोर्ड में अप्लाई किया है। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व प्रधान ने अपने कार्यकाल में जमकर लुट मचाई है जिसको दबाने के लिए मेरे खिलाफ वो षड्यंत्र कर रहे हैं।
एसडीएम कर रहे जाँच
एसडीएम अभय कुमार सिंह ने पूछने पर बताया कि मामला जानकारी में है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच की जा रही है, अगर सही पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

तस्वीरः  प्रधान नितीश कुमार

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago