Categories: बलिया

दुबे छपरा में बांटी गई राह’त सामग्री, अधिवक्ता ने लगाया बड़ा आरोप !

बलिया के कुछ इलाके इन दिनों भी’षण बा’ढ़ की चपेट में आये हुए हैं और फिलहाल प्रशासन की तरफ से जो इंतज़ाम किये गए हैं वह नाकाफी ही नज़र आ रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की हालात जस की तस बनी हुई है और अभी कुछ ही दिनों पहले सीएम के दौरे के बावजूद इलाके के लोगों के पलायन का सिलसिला जारी है।

खबर यह भी आई थी कि जिन इलाकों में बाढ़ आई हुई है, वह पर बिजली भी गायब हो गयी और प्रशासन ने न तो खाने पीने का इंतजाम किया और न ही जेनेरेटर का। खाने के भी लाले पड़े हुए हैं लेकिन इस बीच अधिवक्ता अमित चौबे के नेतृत्व में दुबे छपरा में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुचे थे।

इस दौरान लोगों से मुलाक़ात कर अमित चौबे ने ने उनकी समस्याओं को भी सु ना। इसके अलावा अमित चौबे को देख लोगों का दर्द छलक पड़ा, उन्होंने लोगों की परेशानी सुनी और जल्द ही इसे हल करने की बात भी कही. उन्होंने कहा है कि वह हर मुमकिन कोशिश करेंगे और लोगों को राहत पहुंचाएंगे.

वहीँ रोहित सिंह बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की बलिया में बाँध घोटाला हुआ है। करोडो रूपये का बंदर बाट किया गया है जिसकी जांच बेहद ज़रूरी है । उन्होंने कहा कि दुबे छपरा रिंग बाँध टूटने के कारण इस विपदा ने विकराल रूप ले लिया। रिंग बाँध टूट जाने के कारण लोगों के घर में पानी घुस गया है और लोग एनएच- 31 पर टेंट के अंदर सोने को मजबूर हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago