खाना खाने के बाद बीमार हुए 16 मजदूर, अस्पताल में भर्ती

बलिया
जनपद के नरहीं थाना के ग्रामसभा नरहीं में रविवार की शाम खेत में काम कर रहे है कुछ मजदूरों को मालिक द्वारा दिया गया खाना परेशानी का सबब बन गया। खाना खाते ही करीब 16 मजदूरों को उल्टी और दस्त की समस्या शुरू हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में सभी लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे जहां पर चार लोगों की गंभीर स्थिति को देख कर डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। बाकी लोगों को दवा देकर घर भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी फौदार पासवान के खेत में धान की रोपनी चल रही थी, जिसमें काम करने के लिए क्षेत्र के रामपुर चीट गांव से मजदूर आए थे, कुल 16 मजदूरों को घर से लाकर खाना खिलाया गया। खाना खाने की थोड़ी देर बाद ही उन्हें उल्टी और दस्त होना शुरू हो गया। जिसके बाद सभी लोग घबरा गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां चिकित्सक ने 12 लोगों को दवा देकर घर भेज दिया। बाकी चार लोग जिनकी स्थिति थोड़ी गंभीर थी उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, जिनमें से लीलावती पत्नी परशुराम, दशावती पत्नी मानिकचंद, गोदुलिया पत्नी राजेश, सैमपुलिया पत्नी गर्जन रहे। थोड़ी देर के बाद सभी लोगों को घर भेज दिया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago