बलिया- तीन मंजिला मकान में लगी आग, वृद्धा की मौत की आशंका, मचा हंगामा

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली बाजार स्थित एक दुकान के गोदाम में सोमवार की रात करीब 8:45 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी जद में ले लिया। इसमें तीसरी मंजिल पर रह रहा पूरा परिवार फंस गया। किचेन में मौजूद वृद्धा शैल कुमारी (65) अभी तक लापता है जिनकी देर रात तक खोजबीन जारी थी। पुलिस वृद्धा की मौत की आशंका जाहिर कर रही है। आसपास के लोगों ने प्रयास कर दो महिलाओं समेत पांच लोगों को सकुशल बचा लिया। सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड, फेफना पुलिस व ग्रामीण देर रात तक आग बुझाने में लगे रहे।

सागरपाली बाजार में स्थित अशोक श्रीवास्तव के तीन मंजिले मकान के दूसरे तल पर होलसेल की किराने की दुकान है। मकान के अंडरग्राउंड में गोदाम है, जिसमें सोमवार को ही ट्रक से दुकान का सामान उतारा गया था। गोदाम में अचानक शार्ट-सर्किट से आग लग गई। सीढ़ी पर रखे सामानों के सहारे आग तीसरे तले तक पहुँच गई। तीसरे तल पर पूरा परिवार रहता है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया और पूरे मकान में फैल गई। इसमें रह रहा पूरा परिवार फंस गया। यह देख कुछ युवकों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद खुद बचाव में लग गए। काफी प्रयास के बाद दो महिलाओं समेत पांच को सकुशल बचा लिया गया। लेकिन तब तक पूरे मकान में धुंआ फैल चुका था। इसी बीच किचेन में अशोक श्रीवास्तव की माँ फंस गई थी। उनका कहीं अता पता नहीं चल रहा है। पुलिस व आसपास के लोग खोजबीन में लगे हुए है। हालांकि वहां मौजूद लोग व पुलिस वृद्धा के जल जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पूरे मकान में धुंआ भर जाने से युवकों व फायर ब्रिगेड के जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आग बुझाने में तीन गाड़ियां लगी रही।
शहर की तरफ लौट रही एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने मौके पर पहुँच गईं। कुछ ही देर में कई थाने की फोर्स आ चुकी थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago