Categories: बलिया

सत्तू को बलिया का ब्रांड बनाने पर फोकस, व्यापारियों से मांगा सहयोग

बलिया में अब सत्तू को एक ब्रांड बनाने पर फोकस किया जा रहा है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हुई  बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों से सहयोग भी मांगा है। ताकि रणनीति बनाकर इसे एक ब्रांड के रूप में विकसित किया जाए। वहीं बैठक में व्यापारियों ने कई मुद्दे उठाए।

बता दें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इस दौरान व्यापारियों और उद्यमियों की ओर से समस्याएं उठाई गईं। जिलाधिकारी ने इनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान बलिया के सत्तू को लेकर अधिकारी गंभीर दिखे। सत्तू को ब्रांड बनाने को लेकर सीडीओ ने व्यापारियों से सहयोग मांगा

बैठक में व्यापारियों ने रेलवे क्रासिंग पर मीट की दुकान से उठने वाली दुर्गंध का मुद्दा भी उठाया। चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के तानाशाही पूर्ण रवैये का मामला उठाया। एफएसडीए विभाग की भी खूब शिकायत हुई। दुकानदारों से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आने में देरी। एडीएम कोर्ट में फाइलें पेंडिंग रहने के मामले को उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने विभाग को फटकार लगाते हुए सुधार के लिए निर्देशित किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago