बलिया। सरयू के बढ़ते जलस्तर के कारण कई निचले गांव बाढ़ की चपेट में है। नदी के तेज बहाव से कटान भी तेज हो गया है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित गांवों को ठोकर बनाकर सुरक्षित करने की मांग को लेकर मंगलवार को विभिन्न गांवों के लोगों ने छात्र नेता प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील का घेराव किया। यहां उन्होंने एसडीएम को पत्रक देकर स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक यह जनांदोलन चलता रहेगा।
बता दें कि पिछले कई दिनों से ये अभियान चलाया जा रहा है। छात्रनेता के नेतृत्व में कई अधिकारियों से शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में मंगलवार को विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोग जुलूस की शक्ल में तहसील मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने तया किय कि यदि कटानपीड़ितों की मांगें नहीं मानी गयीं तो उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान बबुआ जी वीरेंद्र दूधिया, अभिजीत तिवारी सत्यम, संजीव सिंह बुचानी, आशुतोष ओझा, सिंटू यादव, हिमांशु सिंह, अनुराग पटेल, राकेश यादव, मन्नू कुमार, विवेक आदि थे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…