बलिया में बाढ़- बिजली विभाग के सभी इंजीनियर और लाइनमैन को हाई अलर्ट पर रखा गया

बलिया: बिजली विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि वर्तमान में जनपद के 100 गाँव/मजरे में बाढ़ आने के कारण विद्युत आपूर्ति बन्द की गयी है। इस सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी, अपर अभियन्ता एवं लाईन मैन को हाई एलर्ट पर रहने के निर्देश दिये गए हैं। मोबाईल फोन को हमेशा चालू रखने तथा लगातार क्षेत्र के लोगों से सम्पर्क में रहकर फोन तत्काल उठाने को कहा गया है। सबको स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि करेन्ट फैलने की सूचना पर तत्काल फीडर बंद कर क्षेत्र का दौरा कर करेन्ट वाले एरिया को सर्वप्रथम आईसोलेट करें।

उसके बाद ही विद्युत आपूर्ति चालू करें। बिना पेट्रोलिंग के विद्युत आपूर्ति चालू न की जाए। इस समय किसी गांव में बाढ़ की सूचना आने पर क्षेत्र की पेट्रोलिंग कर सम्बन्धित गांव की आपूर्ति आईसोलेट करने के बाद ही ही विद्युत आपूर्ति चालू की जाए।

कहीं करेंट आए तो तत्काल 1012 पर बताएं- अधीक्षण अभियंता ने विद्युत दुर्घटनाओं से बचने के लिए उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अत्याधिक बरसात मौसम में नमी एवं पानी भरने के कारण क्षेत्र में लीकेज करेन्ट अत्यधिक होती है। इसलिए खम्भे ट्रांसफार्मर तारों के निकट न जाएं, और न ही जानवरों को बांधे। सड़क पर चप्पल डाल कर ही चलें। करेन्ट फैलने की सूचना तत्काल 1012 अथवा सम्बन्धित लाईनमन/अवर अभियन्ता उपखण्ड अधिकारी के मोबाईल फोन पर दें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago