बलिया में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। बाढ़ के पानी ने शहरों-कस्बों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिले का जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। हालात यह हैं कि यूनिवर्सिटी कैंपस के चारों तरफ पानी भर जाने से नाव चलाने की नौबत आ गई है। जलनिकासी नहीं होने से छात्र परेशान हैं तो वहीं कुलपति ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जिसका खामियाजा विश्वविद्यालय स्टाफ व छात्रों का भुगतना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय में जलजमाव की वजह से छात्र कैंपस तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। ऐसे में छात्र काफी परेशान नजर आएं। छात्रों का कहना है कि कैंपस तक जाने के लिए कोई सुविधा नहीं होने के कारण हम परिसर में पहुंच नहीं पा रहे हैं। कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने जलजमाव का दर्द बयां करते हुए कहा कि इससे पठनपाठन सहित नए एडमिशन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रसाशन पर मदद नहीं करने का भी आरोप लगाया है।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…