बलिया में तिरंगे के सम्मान की किसे कितनी परवाह है, रेलवे स्टेशन पर जाकर देख लें!

बलिया डेस्क : बलिया को एक नई पहचान दिलाने वाले माडल स्टेशन पर तिरंगे की हालत अगर आप इन दोनों जाकर देख लें तो आपको अंदाज़ा हो जाएगा कि हमारे सियासतदानों के दिल में तिरंगे के प्रति कितना सम्मान है।

इसकी हालत देख आपको इनके राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रवाद के दावे और समर्पण खोखले नज़र आएँगे। आपको याद होगा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद जब मॉडल रेलवे स्टेशन बलिया पर तिरंगा लहरा तो बलियावासी गदगद हो गए थे .

लेकिन अफसोस 7 महीने बाद ही तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया, आश्चर्य की बात तो यह है कि तिरंगे पर न तो रेलवे के किसी अधिकारी की नजरें इनायत हुई और न ही बागी बलिया का दंभ भरने वाले किसी बलियावासी समाजसेवी की.

आलम यह है कि माडल रेलवे स्टेशन परिसर में लगा 110 फीट का तिरंगा आज अपनी हालत पर आंसू बहाने को विवश है. लेकिन उसको दुरूस्त और व्यवस्थित करने की कोई जहमत नहीं उठा रहे हैं.

गौरतलब हो कि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, राज्यसभा सदस्य राम सकलदीप राजभर, मंत्री उपेंद्र तिवारी, मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल, विधायक सुरेन्द्र सिंह व डीआरएम बीके पंजियार की मौजूदगी में बीते 12 अक्टूबर 2019 को इसका उद्घाटन किया गया था.

बलिया की गौरवमयी इतिहास में एक विशेष दिन दर्ज होने के साथ-साथ बलिया की पहचान को भी एक नया आयाम मिला था, लेकिन अफसोस मुश्किल से एक साल बीता नहीं कि तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया. कहना गलत नहीं होगा कि शान-ए-तिरंगा कभी भी धराशायी हो सकता है यदि समय रहते इस पर नजरें इनायत न किया जाए तो.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago