मणिमंजरी राय के सुसाइड मामले में चेयरमैन समेत कईयों के खिलाफ FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा

बलिया डेस्क : बलिया के अधिशासी अधिकारी मणिमंजरी राय सुसाइड केस में अब नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आपको बता दें कि महिला अफसर के भाई की तहरीर पर भाजपा नेता भीम गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

मणिमंजरी के भाई विजयानंद ने कई संगीन आरोप लगाये हैं और चेयरमैन के साथ साथ मनियर के पूर्व ईओ, मणिमंजरी के चालक, कंप्यूटर आपरेटर और टैक्स लिपिक के खिलाफ भी पुलिस ने मामल दर्ज किया है.

इन लोगों के खिलाफ महिला अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर करने और उन पर गलत काम करने के लिए दबाव डालने का आरोप है. महिला अफसर को इन्साफ दिलाने के लिए अधिशासी अधिकारी सेवा संघ भी आगे आया है और यही आरोप लगाते हुए संघ की तरफ से जिलाधिकारी को पत्र दिया गया.

विजयानंद का आरोप है कि चेयरमैन भीम गुप्ता ठेकेदारों के साथ मिलकर मणिमंजरी पर गलत तरीके से भुगतान करने का दबाव बना रहे थे. इसके अलावा मणिमंजरी का फर्जी हस्ताक्षर करके पैसा भी मंगाया गया.

वहीँ चेयरमैन बिना टेंडर निकाले ही दो करोड़ का काम कराना चाह रहे थे और इसमें ज्यादातर काम एक ही ठेकदार को देने का लगातार दबाव बना रहे थे.

वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से मांग की गयी है कि पीड़ित परिवार को पचास हज़ार रूपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए. बहरहाल, अब इस मामले में एफ़आईआर दर्ज कर ली गयी है. टीम बनाकर आगे की जांच की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago