29 कंटेनमेंट जोन, सीएचसी फेफना पर कोविड सेंटर तैयार, बलिया DM ने लोगों से की ये अपील

बलिया डेस्क : बलिया में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 63 नए मरीज़ सामने आये हैं।  बलिया शहर और उसके आसपास के शहरी  इलाकों में कुल 29 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।

वहीं शहरी क्षेत्र में 90 से अधिक मामलों की पहचान की गई है। बुधवार को भी कुल 44 नए पॉजिटिव केस आए, जिसमें अधिकांश शहरी क्षेत्र के ही हैं। बलिया डीएम ने बताया कि स्थिति दिन-प्रतिदिन और गंभीर होती जा रही है। इसलिए लोगों को अब सावधानी व सतर्कता पर विशेष ध्यान देना होगा।

बसंतपुर और शांति मेडिकल कॉलेज पहले से ही एल-1 फैसिलिटी सेंटर के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एल-1 अस्पताल के रूप में फ़ेफ़ना सीएचसी भी शुरू  होने के लिए तैयार है।

उन्होंने बताया कि इस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग गम्भीर है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच तेजी से की जा रही है।

लक्षणात्मक लोगों को चिन्हित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे कर रही है। इसका परिणाम भी दिख रहा है। सर्वे के दौरान कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर उनकी जांच की जा रही है और पॉजिटिव आने पर उनको एल-1 फैसिलिटी सेंटर भेजा जा रहा है।  वहीँ डीएम श्री शाही ने जिले के लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य टीम का सहयोग करें और अपना ख्याल रखें।

64 हजार से अधिक लोग हुए कवर

जिले में सर्वे कर रही टीमों ने अब तक कुल 10 हजार 394 घरों को कवर कर लिया है। इस दौरान 64 हजार 136 जनसंख्या कवर की गई है। डीएम के निर्देश पर यह अभियान तेजी से चल रहा है और 60 वर्ष से ऊपर के या बीमारी से ग्रस्त लोग चिन्हित किए जा रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago