बलिया में ती’न त’ला’क़ माम’ले में द’र्ज हुआ पह’ला मु’क़द’मा, प’ति ने को’र्ट के बा’हर ही दे दिया था त’ला’क

बलिया में तीन तलाक मामले को लेकर पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता कनीज फातमा बांसडीह की तहरीर पर दर्ज किया है। जिसके बाद छानबीन में पुलिस जुट गई। खबर के मुताबिक कनीज फातमा की शादी उसके अपने ही गांव के महताब आलम से 6 मई 2004 को हुई थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के चार दिन बाद ही पति महताब ने अपनी बुरी लत के कारण उसके जेवर आदि बेच दिए। इसके बाद वह दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगा। इसकी जानकारी होने पर मेरे पिता कलीम उल्ला ने बेटी की सलामती के लिए दामाद को कई बार पैसे भी दिए। इसी दौरान 2018 में कनीज फातमा के पिता का देहांत हो गया।

इसके बाद पति का अत्याचार और बढ़ गया। इसके अलावा दहेज की मांग बढ़ गई। पति के साथ-साथ परिजन भी प्रताड़ित करने लगे। इससे तंग आकर कनीज फातिमा बांसडीह कोतवाली में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद फातिमा शहर में अपनी बहन के पास अपने दो बच्चों के साथ आकर रहने लगी और बच्चों को रखकर पढ़ाने लगीं।

तीन सितंबर को कोर्ट में मुकदमा के संदर्भ में आईं हुई थीं। इसी बीच उसके पति ने डांटते हुए कोर्ट के बाहर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे आहत कनीज सदर कोतवाली रविवार को पहुंच गई और पुलिस को आपबीती सुनाते हुए तहरीर दी।

इस पर पुलिस ने संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गीता के तहरीर पर मुस्लिम एक्ट के तहत संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago