बैरिया नगर पंचायत में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी, बाजार में लगेंगे कैमरे , बनेगा नया दफ्तर!

बलिया के बैरिया नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों की पहली बैठक बैरिया डाकबंगला पर हुई। इस बैठक में 16 वार्डों के सदस्य पहुंचे और अपने वार्डों की कार्य योजना पेश की। इस दौरान चेयरमैन शांति देवी का स्वागत हुआ।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन और सभी सभासदों ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि नगर पंचायत में जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

बैठक में सभी वार्डों में पेयजल पहुंचाने के लिए आरओ प्लांट की स्थापना, प्रकाश व्यवस्था, बाजार में प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरा, नगर पंचायत कार्यालय का ध्वस्तीकरण समेत कई प्रस्ताव पास हुए। इस दौरान सांसद ने ईओ बैरिया आशुतोष ओझा को निर्देश दिए गए कि बैरिया नगर पंचायत के साथ ही रानीगंज बाजार में भी नाली और प्रकाश की व्यवस्था की जाए।

इसके अलावा सत्संग भवन बनाने के लिए सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की जयप्रकाश घोषणा की। चेयरमैन शांति देवी ने कहा कि नगर पंचायत बैरिया का सर्वांगीण विकास किया जायेगा। उन्होंने सभी सभासदों व नगर पंचायत बैरिया की जनता को भरोसा दिया कि सभी कार्य मानक के अनुसार किए जाएंगे। चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने सभी सभासदों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष साहू, अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा, सभासद ब्रजेश सिंह गुड्डू, चंद्रपाल सिंह यादव, मनोज कुमार, राजकिशोरी देवी, मोहित आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago