गंगा किनारे कटानरोधी कार्य का DM ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

बलिया: जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने मंगलवार को गोपालपुर व दूबेछपरा में गंगा नदी के किनारे हो रहे कटानरोधी कार्यों व निर्माणाधीन स्पर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बाढ़ खंड के अभियंताओं से कार्य संबंधी जानकारी ली और जितना जल्दी हो सके, कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अब कार्य की समय सीमा समाप्त होने वाली है, लिहाजा जो कार्य अभी भी अधूरे हैं तेजी से पूरा कराया जाए।

निर्माणाधीन स्पर पर अपेक्षा के अनुरूप कम मजदूर मिलने पर जिलाधिकारी ने कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर जल्दी काम कराएं अन्यथा देर होने पर संबंधित अभियंता की जवाबदेही तय की जाएगी। सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी ने बताया कि यहां 80 प्रतिशत कार्य हो चुका है। अगले कुछ दिनों में ही कार्य पूर्ण हो जाएगा। गोपालपुर में हो रहे कटानरोधी कार्य की प्रगति ठीक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस गति से कार्य हुआ तो निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं हो पाएगा। इसलिए मजदूर बढ़ाकर कार्य की रफ्तार बढ़ाई जाए। इस दौरान एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र, जेई अमर नाथ वर्मा आदि थे।

विजयीपुर रेगुलेटर के निर्माण का लिया जायजा

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने मंगलवार को बलिया शहर में कटहल नाले पर बन रहे विजईपुर रेगुलेटर के निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी सम्बन्धित सिचाई विभाग के इंजीनियर से ली। कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है, लिहाजा जल्द से जल्द जरूरी कार्य पूर्ण कर फाटक लगाकर इसको सक्रिय किया जाए। उन्होंने जलकुम्भी निकालकर नाला सफाई कराने के भी निर्देश दिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago