यूपी बार काउंसिल की अध्‍यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्‍या

उत्‍तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्‍यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को करीब 3 बजे आगरा में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. हमलावर ने दरवेश को तीन गोलियां मारीं, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. जिस शख्‍स ने दरवेश को गोली मारी, उसका नाम मनीष शर्मा बताया जा रहा है. मनीष ने दरवेश को न्यू आगरा स्थित दीवानी परिसर में ही गोली मारी.

आगरा की अधिवक्ता दरवेश यादव यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं. वह बुधवार को आगरा पहुंचीं थीं, जहां दीवानी परिसर में उनका स्वागत कार्यक्रम चल रहा था.

पुलिस ने मनीष और दरवेश दोनों को आगरा के दिल्‍ली गेट स्थित पुष्‍पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां दरवेश को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि मनीष शर्मा का इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, दरवेश यादव और अधिवक्‍ता मनीष शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. पूरा मामला क्‍या था, किस बात पर झगड़ा हुआ, इस बारे में पुलिस पता लगा रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago