बलिया- वाराणसी के बीच दौड़ी पहली विद्युत ट्रेन

रेलवे ने शनिवार को बलिया व वाराणसी के बीच बिजली से चलने वाली पहली रेल इंजन का ट्रायल किया गया। हालांकि ट्रेनों का परिचालन शुरू होने में अभी दो सप्ताह का समय लगने की उम्मीद है। विभाग ने विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा कर लिया। मार्ग में आने वाली छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के बाद जिले से गुजरने वाली ट्रेनों को बिजली से दौड़ाया जायेगा। विद्युत ट्रैक को फाइनल टच देने के लिए सीआरएस विभाग (गोरखपुर) की टीम पहुंची थी। टीम जांच-पड़ताल के बाद तकनीकी कमियों की रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजेगी।

बलिया से वाराणसी के बीच विद्युतीकरण का काम आखिरी चरण पर है। रेलवे की टीमों ने पिछले कुछ दिनों के अंदर हर मानकों की जांच की। इसके बाद शनिवार को शाम पहली विद्युत ट्रेन का ट्रायल किया गया।

तीन दिनों तक वाराणसी से बलिया के बीच विद्युतीकरण कार्य के सुरक्षा मापदंडों को परखने के बाद मुख्य सुरक्षा आयुक्त एसके पांडेय दोपहर करीब तीन बजे निरीक्षण यान से स्टेशन पहुंचे। इसके कुछ देर बाद यहां से बिजली पर दौड़ने वाली पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। कुछ तकनीकी गड़बड़ियां आने पर ट्रेन करीब दो घंटे तक रुकने के बाद जांच अधिकारियों टीम को लेकर शाम करीब छह बजे बनारस रवाना हो गई। पहली बिजली ट्रेन के रवाना होने से स्टेशन पर उत्साह का माहौल रहा।

इस दौरान विद्युत टीआरडी के सीनियर डी धर्मेंद्र यादव, मुख्य विद्युत इंजीनियर वीपीएन तिवारी, सहायक मंडल इंजीनियर वीरेन्द्र भारती, केपीटीएल के  सीनियर इंजीनियर केके प्रधान , स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, स्टेशन मास्टर सुनील सिंह, बीरबल , आरपीएफ प्रभारी अमित राय, जीआरपी प्रभारी राजा भैया आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago