Categories: बलिया

बलिया में पूजा पंडाल में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम फेल, 17 संचालकों को नोटिस जारी

बलिया में बड़े जोर शोर से नवरात्रि का उत्सव मना। जगह जगह पूजा पंडाल लगाए गए लेकिन इनमें अग्नि सुरक्षा मानक व बचाव के संसाधन नहीं है। अभी तक किसी भी पूजा कमेटी अग्निशमन की एनओसी नहीं लिया गया। नियम की माने तो सबंधित प्रशासनिक अधिकारी व फायर ब्रिगेड के अनापत्ति के बाद ही पंडाल व मूर्ति स्थापना होना चाहिए। बलिया के नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 362 पूजा कमेटी व उनके द्वारा पंडाल लगाया जाता है। सोमवार को 17 पूजा कमेटियों के पंडालों की जांच की गई और अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरुक किया। साथ ही सभी कमेटी सदस्यों को नोटिस थमाया गया है।भदोही की घटना के बाद शासन के निर्देश पर अग्निशमन विभाग सक्रिय हो गया। सोमवार को नगर के 17 पूजा कमेटियों के पंडालों की जांच की और उन्हें अग्नि सुरक्षा व बचाव को जागरूक किया। जल्द संसाधन रखने की हिदायत दी। सभी कमेटी सदस्यों को नोटिस थमाया। भदोही औराई मार्ग पर दुर्गा पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग में 5 बच्चे कि मौत और कई के झुलसने के बाद प्रशासन की नींद खुली।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पूजा पंडालों को निरीक्षण कर आग से सावधानी बरतने व बचाव के संसाधन रखने का निर्देश दिया गया है। जिसके पास सुरक्षा के उपाय नही मिला उन्हें नोटिस दिया गया है। दुर्गा पूजा के लिए तैयार पंडाल अग्नि व बिजली सुरक्षा मानकों के विपरीत बनते है। सजावट के चक्कर में यहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाते।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago