Categories: बलिया

बलिया में आग का तांडव, 179 गेहूं की जलकर खाक, किसानों को हुआ भारी नुकसान

बलिया। गर्मी में भीषण आग की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार को जगह-जगह खेतों में आग ने तांडव मचाया। आग ने किसानों की कमाई और उनके सपनों को जलाकर राख कर दिया। भीषण आग से विभिन्न गांवों में 179 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अग्निकांड से कई गावों के किसानों को नुकसान हुआ है।

पूर गांव में 110 बीघा फसल जली : गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से करीब 110 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग देखते ही देखते सोनाडीह, खवासपुर, एकभीटिया, सरयां, ठोहीलपाली के किसानों के खेतों में भी फैल गई। जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई पूरी तरह से जलकर राख हो गई। किसानों ने फायर ब्रिगेड को बार-बार फोन पर सूचना दी लेकिन कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया और किसानों की आंखों के सामने उनकी फसल खाक हो गई। और अब पशुओं की चारा के लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है।

पकड़ी में 10 एकड़ फसल खाक- पकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम डकीनगंज में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल नष्ट हो गई। गांव वालों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक सब कुछ जल गया था। वहीं बनकटा गांव में भी करीब 10 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

बिल्थरारोड में 30 बीघा गेहूं नष्ट- बिल्थरारोड के इंद्रानगर, अटवां, मुबारकपुर परती के 3 गांवों में शनिवार को भीषण आग लगी। इससे करीब 30 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग फैलने से रोकने के लिए अधिकांश खेतों के खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाया गया ताकि आग से अन्य गांव की फसलों को बचाया जा सके। करीब दो घंटे बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंची और मुबारकपुर परती के खेत में आग को रोका जा सका। तब तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक 3 गांव के खेतों में आग ने जमकर तांडव मचाया।

नवकागांव में जली 5 बीघा फसल- टीएस बंधा के तटवर्ती नवकागांव के सरेह (खेत) में अज्ञात कारणों से लगी आग में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। धान प्रतिनिधि अनिल यादव ने बताया कि जहां से आग की शुरूआत हुई है वहां पर विद्युत के दो पोल लगे हैं। अचानक पोल के पास से आग लगने से अमर यादव, बब्बन यादव, बरमेश्वर यादव सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों की गेहूं की खड़ी फसल और बोझ जलकर नष्ट हो गई।

रसड़ा में तार की चिंगारी से लगी आग- रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में विद्युत तारों से गिरी चिंगारी से अशोक सिंह के 4 बीघा गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया तब तक फसलें जलकर राख हो गईं। मौके पर काफी संख्या में जुटे लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago