Categories: बलिया

बलिया के रेवती में शॉर्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बलिया के रेवती में थाना-बस स्टैंड मार्ग पर आगजनी की गंभीर घटना हो गई। शनिवार शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से 10 दुकानों में आग लग गई, इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस पूरी घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है, जहां संजय वर्मा की टीन शेड की दुकान के पास गोलू साह की मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीबन 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में दस दुकानों, साइकिल, बक्सा, प्लाइवुड, मोबाइल और सैलून सहित कई सामान बुरी तरह नष्ट हो गए।

आगजनी में प्रभावित होने वाली दुकानों में राजेश केशरी की साइकिल दुकान, नीरज सिंह की एल्युमिनियम की दुकान, राजू केशरी की बक्सा दुकान, धीरज और पवन ठाकुर की सैलून, दीपक ठाकुर की साइकिल की दुकानें, और विजय शर्मा की लकड़ी तथा पलंग की दुकानें शामिल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

24 hours ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago