बलिया के सिकंदरपुर नगर मार्ग पर बनहरा चट्टी के समीप हादसा हो गया। बोलेरो और बाइक आपस में टकरा गए। इस हादसे में 28 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी 28 वर्षीय प्रेमीराम की दोपहर को अपने घर से बाइक द्वारा अपने ननिहाल “मामा” के लड़के के बरइछा में शामिल होने के लिए सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती बुजुर्ग गांव जा रहा था, अभी वह जैसे ही नगरा मार्ग पर स्थित बनहरा चट्टी के समीप पहुंचा कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो कार से बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने प्रेमीराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां पर गहनता से जांच करने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर विकास चंद पांडे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रेमीराम के मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…