बलिया के रेवती में थाना-बस स्टैंड मार्ग पर आगजनी की गंभीर घटना हो गई। शनिवार शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से 10 दुकानों में आग लग गई, इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस पूरी घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है, जहां संजय वर्मा की टीन शेड की दुकान के पास गोलू साह की मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीबन 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में दस दुकानों, साइकिल, बक्सा, प्लाइवुड, मोबाइल और सैलून सहित कई सामान बुरी तरह नष्ट हो गए।
आगजनी में प्रभावित होने वाली दुकानों में राजेश केशरी की साइकिल दुकान, नीरज सिंह की एल्युमिनियम की दुकान, राजू केशरी की बक्सा दुकान, धीरज और पवन ठाकुर की सैलून, दीपक ठाकुर की साइकिल की दुकानें, और विजय शर्मा की लकड़ी तथा पलंग की दुकानें शामिल हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…