Categories: बलिया

बलिया में रुई से भरे ट्रक में लगी आग, हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा की

बलिया के नगरीय क्षेत्र बहादुरपुर में एक रूई से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। हालांकि, हादसे के दौरान ट्रक चालक और परिचालक वाहन में मौजूद नहीं थे, इससे बड़ा हादसा टल गया। आग का कारण ट्रक का हाईटेंशन तार की चपेट में आना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक और परिचालक ट्रक को ग्रीन वैली के सामने खड़ा कर चाय पीने गए थे। ट्रक के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का एलटी तार गुजर रहा था। किसी कारण से यह तार ट्रक से टच हो गया और आग भड़क उठी। रुई होने की वजह से आग ने तेजी से पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से आग पर काबू पाने में जुट गई।

चालक और परिचालक के ट्रक में न होने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। अगर वे ट्रक में होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago