Categories: बैरिया

गर्मी शुरू होते ही बलिया में बढ़ी आगजनी की घटनाएं, 5 रिहायसी झोपड़ियां जलकर राख

बलिया। गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। सुरेमनपुर दियराचंल के गोपाल नगर में शनिवार को अज्ञात कारणों से 5 रिहायसी झोपड़ियों में आग लग गई। इस दौरान घर में रखा घर गृहस्थी का सामान, नगदी, जरूरी प्रपत्र सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से सरस्वती देवी पत्नी बृजेश यादव की रिहायसी झोपड़ी में आग लग गई। बेकाबू आग की लपटों ने पार्वती देवी पत्नी राजेश यादव, दीनानाथ यादव, उमाशंकर यादव, अवधेश यादव आदि के रिहायशी मड़हे को चपेट में ले लिया।

आग लगने के कारण पूरे गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई। लोग अपने-अपने रिहायसी मड़हे पर पानी डालने लगे। दर्जनों ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेखपाल राजू यादव ने बताया कि नुकसान का जायजा ले लिया गया है। तहसील से सहायता के लिए तत्काल रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago