जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टीट्यूट का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव, कही ये बात !

बलिया। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र आज इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टीट्यूट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने अस्पताल को बेहतर और कम समय में बनाने के लिए इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ संजय को बधाई दी। इसके बाद मुख्य सचिव ने कार्यक्रम में भाग लिया। जहां पर कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिस्ट कैंसर इंस्टिट्यूट के डॉ आरके धीमन और जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टिट्यूट के डॉक्टर के बीच एक अनुबंध पर समझौता हुआ।

मुख्य सचिव ने परिवहन मंत्री के साथ मिलकर बीस हजार किलो लीटर के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी किया। मुख्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि भारत 2047 तक विकसित देशों में शामिल हो जाए लेकिन मेरा पूर्ण विश्वास है कि देश इससे पहले ही विकसित देशों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा की देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश का विकास होगा तो प्रदेश का विकास होगा, प्रदेश का विकास होगा तो जनपद और गांव का विकास होगा।

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने मुख्य सचिव को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनके पिता जी का सपना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव के योगदान से पूरा हुआ है। इसके लिए उनका जीवन भर आभारी रहूंगा। उन्होंने जिलाधिकारी बलिया को धन्यवाद दिया कि इसके लिए उन्होंने भरपूर सहयोग दिया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि मुख्य सचिव इस अस्पताल के साथ जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और स्पोर्ट कॉलेज को भी गोद ले।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर ने बलिया का नाम पूरे विश्व में पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री के सहयोग से पूर्वांचल का विकास किया है। इसका आगाज हो चुका है इस अस्पताल के निर्माण हो जाने से न केवल बलिया जनपद बल्कि जनपद के आसपास के सभी क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी और जननायक कैंसर इंस्टीट्यूट मिनी पीजीआई के रूप में विकसित होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी बलिया रवीन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरण नैयर, जिलाधिकारी मऊ अरुण कुमार और आजमगढ़ मंडल के मंडलायुक्त मनीष चौहान भी उपस्थित थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago