Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में गेहूं के खेत में लगी आग, लाखों की फसल जलकर खाक

बलिया में गर्मी की शुरुआत होते ही खेतों में आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ताजा मामला बेल्थरारोड स्थित फरसाटार-भुवारी मार्ग पर गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। अचानक हुई आगजनी की घटना में दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आनन फानन में पहुंची दमकल ने बमुश्किल आग बुझाई, लेकिन उससे पहले ही लाखों रुपए की फसल जलकर खाक हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बेल्थरारोड के फरसाटार- भुवारी मार्ग पर अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आसमान में धुआं उड़ता देख लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। जब उन्होंने खेतों की फसल से लपटें निकलता देखा तो उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।

सूचना के बाद जब फायर बिग्रेड घटना स्थल पहुंची। तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। राख हुई फसल के ताप को फायर बिग्रेड ने पानी की धार से ठंडा करने का कार्य किया। आग बुझाने में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फिलहाल राजस्व टीम की फसल नुकसान का सर्वे करेगी, इसके बाद ही किसानों की संख्या और उनके हुए नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago