Categories: बलिया

बलिया: ATM बदलकर लोगों से ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में जिले भर में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में लगातार अपराधियों को धर पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जो लोगों के एटीएम बदलकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से 71 एटीएम कार्ड बरामद किया है। इसके अलावा 2 स्वाईप मशीन (पीओएस), एक चीपनुमा डिवाईस, 02 मोबाइल, 1 तमन्चा. 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस. 315 बोर और एक चाकू, 5000/- रुपये नकद, 1 ब्रेजा कार बिना नम्बर की तथा चार अदद नम्बर प्लेट अलग अलग नम्बर के कूटरचित तीन अदद आधार कार्ड बरामद किए है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान शंकर राय पुत्र स्व. राजेन्द्र यादव निवासी समसुद्दीनपुर, बिहार उम्र 40 वर्ष और सुनील शाह पुत्र स्व. कामेश्वर शाह निवासी कुशीहरपुर रमडी, बिहार उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि ये गिरोह बुजुर्गों एवं महिलाओं को आसानी से अपना शिकार बनाते हैं और उनका एटीएम कार्ड सहायता करने के नाम पर बदलकर उनके दूसरा एटीएम देकर उनके खाते का पैसा इन्हीं स्वाईप मशीन की सहायता से निकाल लेते हैं और उन्ही एटीएम कार्डों से खरीदारी भी करते है। पिछले लंबे समय से पुलिस को ऐसी घटनाओं की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित की और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपीयों को धर दबोचा। अब दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इनके गिरोह के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 hour ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 hour ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 hour ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 hour ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 hour ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 hours ago